Top 220 News Portals in India
Home » रियल एस्टेट » कनाडा के सैन्य अड्डे पर आग से हड़कंप:पीएम कार्नी ने बताया गंभीर हादसा, वजह अब तक साफ नहीं

कनाडा के सैन्य अड्डे पर आग से हड़कंप:पीएम कार्नी ने बताया गंभीर हादसा, वजह अब तक साफ नहीं

Share This News

सांकेतिक तस्वीर

– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में स्थित सैन्य अड्डे पर भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने इसे गंभीर घटना बताया है। उन्होंने आग से प्रभावित सैन्यकर्मियों के प्रति संवेदना जताई। हालांकि, आग लगने की वजह और इसमें किसी के घायल होने को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।


सैन्य अड्डे पर आग को पीएम कार्नी ने बताया गंभीर घटना

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अल्बर्टा स्थित सीएफबी वेनराइट सैन्य अड्डे पर आग लगने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक गंभीर घटना के कारण यहां बड़ी आग लगी है। कार्नी ने घटना से प्रभावित सभी महिला और पुरुष सैन्यकर्मियों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सोच और प्रार्थनाएं प्रभावित लोगों के साथ हैं।

अल्बर्टा सरकार और स्थानीय प्रशासन के संपर्क में केंद्र

प्रधानमंत्री कार्नी ने बताया कि कनाडा की संघीय सरकार अल्बर्टा के अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वह अल्बर्टा की प्रीमियर डेनियल स्मिथ के लगातार संपर्क में हैं। दोनों सरकारों के मंत्री और अधिकारी भी आपस में समन्वय बनाए हुए हैं। हालांकि, प्रधानमंत्री ने आग लगने के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Box
How To Print Hindi Newspaper PDF
Poll
Are you satisfied with the Yamuna Nagar City News ?
Most Read
Gold rate
silver rate
Today Panchang