Top 220 News Portals in India
Home » रियल एस्टेट » सुर्खियां:मध्य प्रदेश में ट्रक से कुचलकर 12 मौतें; बंगाल भगदड़ में 19 जानें गईं; परिसीमन की कवायद में सरकार

सुर्खियां:मध्य प्रदेश में ट्रक से कुचलकर 12 मौतें; बंगाल भगदड़ में 19 जानें गईं; परिसीमन की कवायद में सरकार

Share This News

 

 

कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ में 19 लोगों ने जान गंवाई है। 25 लोग घायल भी हुए हैं। सीएम शुभेंदु अधिकारी ने भगदड़ की जांच के निर्देश दिए हैं। राष्ट्रपति, पीएम मोदी, विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हताहतों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं जताई हैं। पढ़ें पूरी खबर 

कोलकाता भगदड़ की जांच: शुभेंदु ने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को पत्र लिखा, सियासत पर बिफरे CM ने PM को दी जानकारी

 

पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित चोरबागान सार्वजनिक पूजा में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां भगदड़ मचने से 19 लोगों की जान चली गई, जिनमें ज्यादातर लड़कियां और बच्चे शामिल हैं। इस घटना में 25 लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के मुताबिक ये घटना गहरा धक्का पहुंचाने वाली है। पढ़ें पूरी खबर 

हादसों का शनिवार: बिहार से बंगाल तक पसरा मातम, कहीं भगदड़ बनी काल, कहीं दुर्घटना में कई मौतें; कहां कैसा मंजर?

 

त्योहार की उमंग के बीच शनिवार 17 अक्तूबर का दिन जिंदगीभर का दर्द दे गया। देश के अलग-अलग हिस्से में हुए हादसों के कारण 30 से अधिक परिवारों में मातम का मंजर है। इस दिन के साथ कभी न भुलाया जा सकने वाला गम जुड़ गया है। राजस्थान के कोटा में मध्य प्रदेश के आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई। बंगाल में बारिश के बीच पूजा पंडाल में भगदड़ के कारण 17 लोगों ने अपनी जान गंवाई, जबकि 20 से अधिक घायल हुए हैं। बंगाल के ही आसनसोल में एक अन्य हादसा निर्माणाधीन चिमनी गिरने के कारण हुआ, जहां चार लोगों की मौत हुई। बिहार में नदी में डूबने से तीन नाबालिगों समेत चार लोगों की मौत हो गई। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भी नवरात्रि के रंग में भंग पड़ गया, जब डांडिया कार्यक्रम के दौरान इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रा की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर 

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Box
How To Print Hindi Newspaper PDF
Poll
Are you satisfied with the Yamuna Nagar City News ?
Most Read
Gold rate
silver rate
Today Panchang