Top 220 News Portals in India
Home » रियल एस्टेट » जेलर 2 बनाम रणबाली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, जानिए प्रहार और नई नवेली की कुल कमाई

जेलर 2 बनाम रणबाली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, जानिए प्रहार और नई नवेली की कुल कमाई

Share This News

 



बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों बॉलीवुड और साउथ की फिल्में लगी हुई हैं। रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ ने तीसरे दिन भी धूम मचाई है। वहीं विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘रणबाली’ के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की जा रही है। आइए जानते हैं शनिवार को ‘प्रहार’, ‘नई नवेली’ और ‘दृश्यम 3’ ने कितना कलेक्शन किया है।





Jailer 2 vs Ranabaali Box Office Collection know total earning Of Prahaar And Nayi Naveli

जेलर 2
– फोटो : यूट्यूब


जेलर 2 

 

 

    • रजनीकांत की अदाकारी वाली फिल्म 15 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

 

    • बॉक्स ऑफिस पर इसने धमाकेदार शुरुआत की है।

 

    • पहले दिन 59.70 इसने करोड़ रुपये, तो वहीं दूसरे दिन 37.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

 

    • तीसरे दिन फिल्म को वीकएंड का फायदा मिला। शनिवार को इसने 47.80 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

 

    • इसी के साथ फिल्म में केवल 3 ही दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

 

    • फिल्म का कुल कलेक्शन 144.60 करोड़ रुपये हो गया है।

 

    • दुनियाभर में इसने 317.15 करोड़ रुपये कमाए हैं।

 

 


Jailer 2 vs Ranabaali Box Office Collection know total earning Of Prahaar And Nayi Naveli

रणबाली
– फोटो : अमर उजाला


रणबाली 

 

 

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की अदाकारी वाली फिल्म ‘रणबाली’ की शुरुआत वैसी नहीं रही, जैसी मेकर्स ने उम्मीद की थी। फिल्म पहले दिन डबल डिजिट का कलेक्शन भी पार नहीं कर पाई। पहले दिन ‘रणबाली’ ने 9.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन वीकएंड होने के बावजूद फिल्म ज्यादा दर्शक नहीं जुटा पाई है। यानी शनिवार को फिल्म ने 7.30 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ फिल्म ने दो दिनों में कुल 16.55 करोड़ रुपये की कमाई की है।

अजय देवगन: क्या अभिनेता के बंगले पर नहीं हुई कार्रवाई? टीम ने जारी किया बयान; जानें पूरा मामला

 


Jailer 2 vs Ranabaali Box Office Collection know total earning Of Prahaar And Nayi Naveli

फिल्म ‘नई नवेली’ में यामी गौतम
– फोटो : यूट्यूब ग्रैब


नई नवेली

 

 

    • बालाजी मोहन के निर्देशन में बनी ‘नई नवेली’ 16 अक्तूबर को रिलीज हो चुकी है।

 

    • फिल्म में यामी गौतम लीड रोल में हैं। ये एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है।

 

    • यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत नहीं कर सकी।

 

    • फिल्म ने पहले दिन 3.25 करोड़ रुपये, तो दूसरे दिन यानी शनिवार को 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

 

    • इसके साथ नई नवेली ने दो दिनों में कुल 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

 

 


Jailer 2 vs Ranabaali Box Office Collection know total earning Of Prahaar And Nayi Naveli

प्रहार फिल्म रिव्यू
– फोटो : यूट्यूब ग्रैब


प्रहार

 

 

राजकुमार राव, वामिका गब्बी और जयदीप अहलावत की फिल्म प्रहार सिनेमाघरों में सज चुकी है। हालांकि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक शुरुआत नहीं मिली है। पहले दिन फिल्म ने महज 2.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं शनिवार को वीकएंड होने के बावजूद फिल्म ने 3.15 करोड़ रुपये की कमाई की। इसी के साथ फिल्म ने दो दिनों में कुल 5.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह फिल्म मशहूर सरकारी वकील उज्ज्वल निकम की जिंदगी पर आधारित है।

 


About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Box
How To Print Hindi Newspaper PDF
Poll
Are you satisfied with the Yamuna Nagar City News ?
Most Read
Gold rate
silver rate
Today Panchang