Top 220 News Portals in India
Home » रियल एस्टेट » कैंसर की 137 दवाएं होंगी सस्ती:9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; क्या मरीजों का इलाज होगा कम खर्चीला?

कैंसर की 137 दवाएं होंगी सस्ती:9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; क्या मरीजों का इलाज होगा कम खर्चीला?

Share This News

कैंसर की दवाओं पर एनपीपीए का बड़ा फैसला

– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

दवा मूल्य नियामक एनपीपीए ने शनिवार को कैंसर-रोधी 137 गैर-अनुसूचित दवाओं के मुनाफे को 30% तक सीमित कर दिया। इससे इन जीवन रक्षक दवाओं के खुदरा मूल्य में 70% तक की गिरावट आने की उम्मीद है। यह फैसला 9 नवंबर से लागू होगा। उपभोक्ता एनपीपीए की वेबसाइट और फार्मा सही दाम मोबाइल एप के जरिये नई कीमतों देख सकेंगे।


नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने बताया, यह कदम स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (डीजीएचएस) की विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों पर उठाया है। समिति ने मुनाफे को तर्कसंगत बनाने के लिए 137 दवाओं की सिफारिश की थी। एनपीपीए की 2019 में पायलट टीएमआर योजना लॉन्च की थी। इसके तहत कैंसर-रोधी 42 दवाओं के मुनाफे को 30 प्रतिशत तक सीमित कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें: दुनिया में बढ़ती असमानता: 10% अमीरों के पास 75% संपत्ति, 2% में गुजर कर रही आधी आबादी; क्या है भारत की स्थिति?

संशोधित मूल्य सूची का प्रकाशन अनिवार्य…

    • दवा निर्माताओं को अपनी वेबसाइट पर संशोधित मूल्य सूची का प्रकाशन अनिवार्य करना होगा।

    • खुदरा विक्रेताओं व अस्पतालों को 9 नवंबर से कम कीमतों पर ही दवाएं बेचनी होंगी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Box
How To Print Hindi Newspaper PDF
Poll
Are you satisfied with the Yamuna Nagar City News ?
Most Read
Gold rate
silver rate
Today Panchang